PM मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब को देंगे 26,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

Punjab

PUNJAB DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करीब 26,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत हरियाणा के जींद से करेंगे, जहां वे भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल से संचालित यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा जींद में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें पीजीआईएमईआर के नए चिकित्सा केंद्र और सड़क संपर्क परियोजनाएं प्रमुख हैं।

दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री जालंधर पहुंचेंगे। यहां वे 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का उद्घाटन करेंगे और देशभर के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा पंजाब से जुड़ी नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। प्रधानमंत्री का जालंधर दौरा राजनीतिक और विकास दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और रेलवे स्टेशन सहित पूरे शहर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। केंद्र सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से उत्तर भारत में रेल और सड़क संपर्क मजबूत होगा, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी। विशेष रूप से रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और नई रेल सेवाओं से पंजाब, हरियाणा और आसपास के राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *