HomeHaryanaहरियाणा में मानसून सुस्त, 21 से 24 अगस्त के बीच बढ़ेगी बारिश;...

हरियाणा में मानसून सुस्त, 21 से 24 अगस्त के बीच बढ़ेगी बारिश; उमस से अभी राहत नहीं

हिसार। हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में इस बार मानसून का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। मानसून टर्फ सामान्य स्थिति में होने के बावजूद बारिश की गतिविधियों में लगातार सक्रियता नहीं दिख रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अल-नीनो की परिस्थितियों का असर मौसम और मानसून के व्यवहार में बदलाव के रूप में देखने को मिल रहा है।

हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मानसून का प्रभाव अपेक्षाकृत बेहतर है, जबकि दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में बारिश कमजोर बनी हुई है। लगातार चल रही तेज पश्चिमी हवाओं के कारण इन इलाकों में मानसून की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। नतीजतन लोगों को उमस, गर्मी और पसीने वाली हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।

अभी व्यापक बारिश के आसार कम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 18 और 19 अगस्त को हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना कम है।

इसके बाद 21 से 24 अगस्त के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके मानसूनी सिस्टम और ट्रफ के साथ मिलने से क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अगस्त के अंतिम सप्ताह में भी मानसून के कुछ सक्रिय होने और बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं।

हालांकि, फिलहाल भारी या व्यापक बारिश के स्पष्ट आसार नहीं हैं। दक्षिण-पश्चिमी नम और गर्म हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच उमस भरी गर्मी जारी रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र

वर्तमान में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल तथा उत्तरी ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटे में और स्पष्ट होने की संभावना है।

मानसून टर्फ अमृतसर, लुधियाना, मुरादाबाद, लखनऊ और वाराणसी से होते हुए कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं, उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
हिसार 36.0°C 26.2°C
सिरसा 35.8°C 28.1°C
पलवल 35.6°C 27.1°C
नारनौल 35.0°C 25.0°C
रोहतक 34.5°C 27.8°C
अंबाला 34.6°C 26.4°C
करनाल 34.4°C 27.5°C
भिवानी 34.4°C 25.0°C
कुरुक्षेत्र 34.3°C 29.1°C
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments