HomeEntertainmentअंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, टीजर रिलीज होते ही कास्टिंग पर मचा...

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, टीजर रिलीज होते ही कास्टिंग पर मचा विवाद

नई दिल्ली: ‘कच्चा बादाम’ डांस वीडियो से रातों-रात लोकप्रिय हुईं अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘लॉक अप’ जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकीं अंजलि अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। हालांकि, उनकी डेब्यू फिल्म की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर विवाद भी शुरू हो गया है।

अंजलि अरोड़ा आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की’ में माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर जारी किया, जिसके बाद अंजलि की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

टीजर सामने आते ही शुरू हुआ विरोध

फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में लिए जाने पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने उनकी सोशल मीडिया छवि का हवाला देते हुए मेकर्स के फैसले की आलोचना की।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हे भगवान, घोर कलयुग! अंजलि अरोड़ा रामायण में सीता जी का रोल निभा रही हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कास्टिंग पर नाराजगी जताते हुए फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तक की मांग कर दी।

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वह अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इन टिप्पणियों के बीच फिल्म की कास्टिंग को लेकर ऑनलाइन बहस तेज हो गई है।

फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध के बावजूद अंजलि अरोड़ा की पहली फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद अंजलि माता सीता के किरदार को किस तरह निभाती हैं और दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments