HomeEntertainmentकंगना रनौत ने अभिजीत दीपके की अंग्रेजी पर कसा तंज, शेयर किया...

कंगना रनौत ने अभिजीत दीपके की अंग्रेजी पर कसा तंज, शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके की अंग्रेजी बोलने की शैली पर तंज कसा है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और अभिजीत सार्वजनिक तौर पर अंग्रेजी में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में पहले अभिजीत दीपके अंग्रेजी में अपनी बात रखते हैं। इसके बाद कंगना रनौत भी अंग्रेजी में अपनी राय जाहिर करती दिखाई देती हैं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने अभिजीत की अंग्रेजी को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की।

कंगना ने किया अपनी अंग्रेजी का जिक्र

कंगना ने वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में खुद को 12वीं पास बताते हुए अभिजीत दीपके की शैक्षणिक पृष्ठभूमि से तुलना की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अंग्रेजी के मामले में एक तरफ वह खुद हैं और दूसरी तरफ बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़े अभिजीत दीपके हैं। कंगना के मुताबिक, एक की अंग्रेजी में आत्मविश्वास नजर आता है, जबकि दूसरे को ‘रीबूट’ की जरूरत है। कंगना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

‘कॉफी विद करण’ में भी हो चुका है अंग्रेजी का जिक्र

कंगना रनौत ने अपने करियर के शुरुआती दौर में अंग्रेजी को लेकर सामने आई आलोचनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने ‘कॉफी विद करण’ में सोनम कपूर द्वारा उनकी अंग्रेजी का मजाक उड़ाए जाने की बात याद की।

कंगना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक ‘फिल्म माफिया’ के खिलाफ लड़ाई से उन्होंने यह सीखा कि किसी बाहरी व्यक्ति के अंग्रेजी न बोल पाने का मजाक नहीं उड़ाया जाता। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह अब अपने करियर में वापसी की तैयारी कर रही हैं कंगना का यह नया बयान एक बार फिर उनके बेबाक और विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में आ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments