HomePunjabपटियाला में आसमान पर दिखा गुरु रविदास जी का संदेश, 500 ड्रोन...

पटियाला में आसमान पर दिखा गुरु रविदास जी का संदेश, 500 ड्रोन ने मचाया आकर्षण

पटियाला: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार के सालभर चलने वाले कार्यक्रमों के तहत पटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की अनाज मंडी में भव्य 500 ड्रोन शो का आयोजन किया गया। रात के आसमान में एक साथ उड़ते सैकड़ों ड्रोन ने आकर्षक आकृतियां बनाकर गुरु रविदास जी के जीवन, भजनों, महान शिक्षाओं और मानवता से जुड़े संदेशों को बेहद खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया।

इस भव्य आयोजन में हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, आम आदमी पार्टी SC विंग के प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह GP, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गुरु रविदास जी की महान शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को गुरु साहिब की विचारधारा से जोड़ने के लिए आधुनिक डिजिटल तकनीक का सहारा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज में फैली जातिवाद, ऊंच-नीच और भेदभाव की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई तथा समानता, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। सरकार का उद्देश्य इन महान विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सालभर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए पंजाब सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये से अधिक का बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से गुरु साहिब की शिक्षाओं और मानवतावादी संदेश को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments