HomePunjabपंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: जग्गू भगवानपुरिया गैंग का साथी अमृत दलम...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: जग्गू भगवानपुरिया गैंग का साथी अमृत दलम मोल्डोवा से भारत लाया गया

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से ट्रांसनेशनल संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के अहम साथी और वांछित भगोड़े अपराधी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को रिपब्लिक ऑफ मोल्डोवा से भारत लाने की हवालगी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। अमृतपाल सिंह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, UAPA, आर्म्स एक्ट और नशीले पदार्थों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

यूरोपीय देश से पंजाब पुलिस की पहली हवालगी

पंजाब पुलिस के मुताबिक, किसी यूरोपीय देश से यह उसकी पहली हवालगी है। पुलिस ने इसे संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।करीब छह महीने तक चली खुफिया जानकारी पर आधारित अंतरराष्ट्रीय मुहिम ‘ऑपरेशन ईस्टर्न रीच’ के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब और ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रेडिशन सेल (OFTEC) पंजाब ने केंद्रीय एजेंसियों तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर चलाया।

लगातार निगरानी और अंतरराष्ट्रीय तालमेल से मिली सफलता

पंजाब पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के जरिए अमृत दलम तक पहुंच बनाई गई। डीजीपी पंजाब ने AGTF पंजाब और OFTEC पंजाब की टीमों के लगातार और अथक प्रयासों की सराहना की है। पंजाब पुलिस ने इस अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई में सहयोग के लिए मोल्डोवा और अजरबैजान के अधिकारियों, IPCU-CBI, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियों का आभार जताया है।

पंजाब पुलिस ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अपराधी दुनिया के किसी भी हिस्से में छिप जाएं, उन्हें कानून का सामना करने के लिए भारत वापस लाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments