HomePunjabअमृतसर में दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत; प्रेम संबंध...

अमृतसर में दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत; प्रेम संबंध के विवाद में वारदात की आशंका

अमृतसर: जंडियाला गुरु के गांव नवां पिंड में मंगलवार देर रात दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस वारदात में जसपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात पुलिस थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई।

प्रेम संबंध को लेकर विवाद की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जसपाल सिंह कथित तौर पर एक युवक की पत्नी को प्रेम संबंधों के चलते अपने साथ ले आया था। इसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात जसपाल सिंह और दूसरा युवक अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ बाइक पर वहां पहुंचा और दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से जसपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात के बाद आरोपी किस रास्ते से फरार हुए। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments