HomePunjabफरीदकोट में आतंकी साजिश नाकाम! 2 ग्रेनेड समेत कनाडा PR युवक गिरफ्तार,...

फरीदकोट में आतंकी साजिश नाकाम! 2 ग्रेनेड समेत कनाडा PR युवक गिरफ्तार, बाबा फरीद पर्व से पहले बड़ी कार्रवाई

फरीदकोट: बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने कथित आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए एक युवक को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से संपर्क होने की आशंका है और विस्फोटक सामग्री ड्रोन के जरिए मंगवाए जाने की बात सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरु अर्जन देव नगर निवासी नवजोत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नवजोत कनाडा का पीआर धारक है और करीब एक सप्ताह पहले ही भारत लौटा था।

एक्टिवा से फरीदकोट आते समय गिरफ्तारी

काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने आरोपी को फिरोजपुर से एक्टिवा पर फरीदकोट आते समय गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि उसके कब्जे से दो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। इसके बाद आरोपी से पूछताछ कर उसके कथित नेटवर्क और विस्फोटक सामग्री से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपी के खिलाफ थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, फाजिल्का में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले गिरफ्तारी

फरीदकोट में 19 सितंबर से पांच दिवसीय बाबा फरीद आगमन पर्व शुरू होने वाला है। ऐसे में आयोजन से पहले हुई इस गिरफ्तारी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित तौर पर विस्फोटक किस उद्देश्य से मंगवाए गए थे और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क शामिल है या नहीं।

पिता ने पुलिस कार्रवाई पर जताई चिंता

वहीं, आरोपी के पिता सूबा सिंह ने बताया कि उनका बेटा कनाडा का पीआर धारक है और 12 सितंबर को ही भारत लौटा था। उनके अनुसार, वीरवार शाम बेटे ने बताया था कि उसका एक कोरियर आना है। इसके बाद वह बेटे के साथ सादिक चौक पर कोरियर लेने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

सूबा सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच जारी है और गिरफ्तारी तथा बरामदगी से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments