जालंधर: जालंधर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अगवा किए गए चार साल के बच्चे को महज आठ घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चे को जालंधर बस स्टैंड से सकुशल बरामद किया गया, जिसके बाद उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।
CCTV फुटेज से पुलिस को मिली अहम जानकारी
एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए पुलिस की कुल 10 टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने अलग-अलग इलाकों में जांच के साथ CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
CCTV फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने बच्चे तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस की कार्रवाई से खुश दिखे लोग
बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने जालंधर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। इस दौरान लोगों ने पुलिस के समर्थन में ‘पुलिस जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।


