HomeSportsऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज से पहले बड़ा बदलाव, लक्ष्मीपति बालाजी बने इंडिया-ए के हेड...

ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज से पहले बड़ा बदलाव, लक्ष्मीपति बालाजी बने इंडिया-ए के हेड कोच

Sports News: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच यह सीरीज पुडुचेरी में खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 22 सितंबर से होगी।

लक्ष्मीपति बालाजी को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कोचिंग का अच्छा अनुभव है। वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खिलाड़ी के तौर पर खेल चुके हैं और बाद में टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा भी रहे। इसके अलावा वह तमिलनाडु क्रिकेट टीम के साथ भी काम कर चुके हैं।

2 टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे

भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच सीरीज में दो अनौपचारिक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल करेंगे, जबकि वनडे टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे।

लक्ष्मीपति बालाजी दोनों फॉर्मेट की सीरीज में इंडिया-ए के हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, इस सीरीज के बाद भी उन्हें इंडिया-ए टीम के साथ बरकरार रखा जाएगा या नहीं, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

भारत के लिए खेल चुके हैं 43 इंटरनेशनल मैच

बालाजी ने साल 2002 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 8 टेस्ट, 30 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। अपनी स्विंग गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ के लिए पहचाने जाने वाले बालाजी ने 2004 के पाकिस्तान दौरे पर भी शानदार प्रदर्शन किया था।

आईपीएल में भी उनका खास रिकॉर्ड रहा है। वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके हैं और बाद में टीम के गेंदबाजी कोच भी बने। बालाजी के नाम आईपीएल इतिहास की पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने आईपीएल में 73 मुकाबलों में कुल 76 विकेट हासिल किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी सीरीज में अब कोच के रूप में बालाजी की भूमिका पर भी क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments