HomeEntertainmentपटना एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा हुए नाराज, मीडियाकर्मियों से बहस का वीडियो...

पटना एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा हुए नाराज, मीडियाकर्मियों से बहस का वीडियो वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का पटना एयरपोर्ट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ इस दौरान मीडियाकर्मियों से नाराज होते नजर आए। उनके साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी मौजूद थीं।

सिद्धार्थ और तमन्ना अपनी आगामी फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के सिलसिले में बिहार की राजधानी पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने प्रसिद्ध महावीर मंदिर में दर्शन किए और आरती में भी शामिल हुए। इसके अलावा दोनों कलाकारों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की।

एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

मंदिर दर्शन और प्रमोशनल कार्यक्रमों के बाद सिद्धार्थ और तमन्ना जब पटना एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहां मीडियाकर्मियों और पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। शुरुआत में सिद्धार्थ सामान्य और शांत नजर आए। उन्होंने मीडिया का अभिवादन किया और पैपराजी व रिपोर्टर्स का धन्यवाद भी किया।

हालांकि, जैसे-जैसे अभिनेता एयरपोर्ट के अंदर की ओर बढ़े, मीडियाकर्मी उनसे सवाल पूछते हुए उनके साथ चलने लगे। इसी दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हुई मुलाकात को लेकर सवाल किया।

सवाल पूछने के दौरान कई कैमरे और माइक सिद्धार्थ के काफी करीब आ गए। इसी बीच एक रिपोर्टर का माइक उनके चेहरे और सिर के बेहद पास पहुंच गया। इस पर सिद्धार्थ नाराज होते नजर आए और उन्होंने मीडियाकर्मियों को दूरी बनाए रखने का इशारा किया।

एयरपोर्ट का यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments