HomeHaryanaपंचकूला: KG की बच्ची से मारपीट के मामले में स्कूल प्रिंसिपल निलंबित,...

पंचकूला: KG की बच्ची से मारपीट के मामले में स्कूल प्रिंसिपल निलंबित, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में सरकारी स्कूल की KG कक्षा में पढ़ने वाली विशेष जरूरतों वाली बच्ची के साथ मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल नीलू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। प्रिंसिपल के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-5 के तहत कार्रवाई की गई है।

तीसरी कक्षा के छात्र पर मारपीट का आरोप

जानकारी के अनुसार, घटना स्कूल परिसर में हुई। परिजनों का आरोप है कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र KG की बच्ची को उसके पिता के बुलाने की बात कहकर स्कूल की पहली मंजिल पर ले गया। वहां बच्ची के साथ मारपीट की गई।

बच्ची के चाचा फाजिल के मुताबिक, जब परिजन उसे तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तो तीसरी कक्षा का छात्र ही उन्हें बच्ची के पास लेकर गया। परिवार का आरोप है कि छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और बाद में भारी गमला उठाकर उस पर फेंक दिया।

गंभीर हालत में मिली बच्ची, स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

परिजनों का कहना है कि बच्ची को काफी देर तक घसीटा भी गया। जब वह मिली तो गंभीर रूप से घायल और बेसुध हालत में थी। घटना के बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

परिजनों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षकों और कर्मचारियों की उचित निगरानी होती तो समय रहते घटना का पता चल सकता था और बच्ची को इतनी गंभीर चोटों से बचाया जा सकता था। मामले में प्रिंसिपल का निलंबन शिक्षा विभाग की ओर से की गई शुरुआती प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments