होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की। ईडी के अधिकारी सुबह करीब 5 बजे तीन गाड़ियों में जोधा मल रोड स्थित उनके घर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।
सुबह तड़के घर पहुंची ED की टीम
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह-सुबह सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर पहुंची। अधिकारियों ने घर में दाखिल होकर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर आवास के आसपास जवानों को तैनात किया गया और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान सुंदर शाम अरोड़ा अपने आवास पर ही मौजूद थे। ईडी की टीम ने घर के भीतर जांच की कार्रवाई शुरू की।
छापेमारी के कारणों पर सस्पेंस
फिलहाल ईडी की इस कार्रवाई के पीछे किस मामले की जांच की जा रही है, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। विभाग की ओर से भी छापेमारी के उद्देश्य और जांच से संबंधित मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
ईडी की टीम की कार्रवाई जारी रहने के


