लुधियाना। लुधियाना के सुधार थाना क्षेत्र के राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और वारदात को लेकर लगातार पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान मंगलवार देर रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचाया
सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूछताछ के दौरान राजू ने अचानक सीने में दर्द होने की शिकायत की। उसकी हालत बिगड़ती देख पुलिस कर्मचारी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित


