HomePunjabडेरा बाबा नानक में बीएसएफ और पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन, खेतों...

डेरा बाबा नानक में बीएसएफ और पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन, खेतों से हथियार और नशीले पदार्थ बरामद

डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर): सीमावर्ती क्षेत्र में पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप बरामद की है। यह बरामदगी भारत-पाक सीमा के पास स्थित गांव शकरी के खेतों से हुई है।

डेरा बाबा नानक थाने के एसएचओ अशोक कुमार के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल को लेकर इनपुट मिला था। इसके आधार पर पुलिस और बीएसएफ की 27वीं बटालियन ने गांव शकरी के खेतों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

तलाशी के दौरान जवानों को खेतों में पड़ा एक पैकेट मिला, जिसमें हथियार और नशीला सामान रखा हुआ था। प्राथमिक जांच के अनुसार, यह खेप सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराए जाने की आशंका है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments