PUNJAB DESK : पंजाब में कांग्रेस पार्टी के संगठन को विस्तार देते हुए दो प्रमुख हस्तियों ने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। पूर्व DIG तुलसी राम और गुरुहरसहाय हलके से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरजिंदरपाल सिंह शिव तिरपालके कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। पार्टी नेतृत्व ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस में शामिल होने पर बधाई दी। इस घटनाक्रम को पंजाब में कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


