HomePunjabदादी के निधन के बाद अमृतपाल सिंह ने मांगी पैरोल, आज कोर्ट...

दादी के निधन के बाद अमृतपाल सिंह ने मांगी पैरोल, आज कोर्ट में होगी सुनवाई

अमृतसर। खडूर साहिब से सांसद और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर आज यानी 12 नवंबर को अमृतसर की अदालत में सुनवाई होगी। अमृतपाल सिंह की 84 वर्षीय दादी माता चरण कौर का रविवार शाम निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार और धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह की कानूनी टीम ने अदालत में पैरोल की मांग की है।

इस याचिका में अमृतपाल सिंह के साथ उनके चाचा हरजीत सिंह और भाई सुखमनजीत सिंह के लिए भी पैरोल मांगी गई है। तीनों फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। वकीलों की ओर से धार्मिक रस्में पूरी करने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए 10 से 12 दिन की पैरोल देने की मांग की गई है।

इस मामले में पहले 11 नवंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन संबंधित न्यायाधीश उपरिंदर सिंह के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई टल गई थी। उच्च न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई उसी न्यायाधीश के समक्ष होनी है, जो संबंधित मुकदमे की सुनवाई कर रहे हैं।

अब 12 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। अदालत का फैसला तय करेगा कि अमृतपाल सिंह, उनके चाचा और भाई को पारिवारिक एवं धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए पैरोल मिलती है या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments