HomePunjabचन्नी की ‘जवानी संभाल यात्रा’ से पहले चमकौर साहिब में विरोध, AAP...

चन्नी की ‘जवानी संभाल यात्रा’ से पहले चमकौर साहिब में विरोध, AAP नेता जसवीर गढ़ी ने उठाए सवाल

रूपनगर । कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में निकाली जाने वाली ‘जवानी संभाल साइकिल यात्रा’ को लेकर चमकौर साहिब में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। यात्रा के पहुंचने से पहले आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जसवीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस और चन्नी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पंजाब की जवानी को नशों से बचाने की बात करने से पहले कांग्रेस को दलित समाज के सम्मान और अधिकारों पर अपना जवाब देना चाहिए।

गढ़ी ने कहा कि चन्नी युवाओं को नशों से बचाने के लिए साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन चमकौर साहिब में दलित समाज की जवानी और उनके भविष्य को लेकर भी जवाब देना जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र में शराब और अन्य नशों के कथित बढ़ते चलन का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस से जवाब मांगा।

उन्होंने 27 अक्टूबर को कांग्रेस भवन में रणजीत सिंह तरखाण माजरा के साथ हुई कथित मारपीट का मामला भी उठाया। गढ़ी ने आरोप लगाया कि इस घटना में रोपड़ से कांग्रेस के पूर्व विधानसभा उम्मीदवार बरिंदर सिंह ढिल्लों का नाम सामने आया था, लेकिन कांग्रेस ने अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

गढ़ी ने चन्नी के कथित बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें रणजीत सिंह तरखाण माजरा को लेकर चार थप्पड़ मारने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि विवादों का समाधान हिंसा से नहीं, बल्कि कानून और संविधान के दायरे में रहकर होना चाहिए।

AAP नेता ने कहा कि जब चन्नी के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां हुई थीं, तब दलित समाज उनके समर्थन में खड़ा हुआ था, लेकिन अब दलित समाज के सम्मान से जुड़े मामले पर उनकी चुप्पी सवाल खड़े करती है। उन्होंने ऐलान किया कि चमकौर साहिब से दलित समाज को एकजुट करने की मुहिम शुरू की जाएगी और कांग्रेस की यात्रा जहां भी पहुंचेगी, वहां समाज अपने अधिकारों और सम्मान को लेकर आवाज उठाएगा।

इसके साथ ही गढ़ी ने साइकिल यात्रा के लिए खरीदी गई साइकिलों की कीमत और उनके लिए इस्तेमाल किए गए फंड के स्रोतों की जानकारी भी सार्वजनिक करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments