HomePunjabजालंधर सेंट्रल से AAP टिकट मिलने पर नितिन कोहली के दफ्तर में...

जालंधर सेंट्रल से AAP टिकट मिलने पर नितिन कोहली के दफ्तर में जश्न

जालंधर। आम आदमी पार्टी की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होते ही जालंधर सेंट्रल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट मिलने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नितिन कोहली के दफ्तर में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

इस दौरान समर्थकों ने नितिन कोहली के गले में फूलों के हार डालकर उनका स्वागत किया। वहीं, कई समर्थक ढोल की थाप पर भांगड़ा डालते नजर आए। उनके दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिला। इस खुशी के मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

केजरीवाल, CM मान और मनीष सिसोदिया का किया धन्यवाद

मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन कोहली ने टिकट देने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनके काम पर भरोसा जताया है, जिसके लिए वह पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और मनीष सिसोदिया का दिल से धन्यवाद करते हैं।

मौजूदा विधायक रमन अरोड़ा की जगह उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर कोहली ने कहा कि उनके अनुसार पार्टी ने यह फैसला उसी दिन ले लिया था, जब उन्हें जालंधर सेंट्रल का हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया था।

उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि किसी विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक के रहते पार्टी किसी दूसरे नेता को हलके की जिम्मेदारी सौंप दे। उनके मुताबिक, यह पार्टी के भरोसे और उनके काम की पहचान है।

अपनी टीम और परिवार को दिया सफलता का श्रेय

नितिन कोहली ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पार्षदों, ब्लॉक प्रधानों, गैर-राजनीतिक टीम, परिवार और दोस्तों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने उनका लगातार साथ दिया है और इस मुकाम तक पहुंचने में उनकी अहम भूमिका रही है।

मीडिया का धन्यवाद करते हुए उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि पिछले डेढ़ साल में पत्रकारों के सवालों ने उन्हें राजनीति के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है और काफी कुछ सिखाया है।

इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, विपक्षी दलों के साथ मुकाबले, पंजाब में नशे के मुद्दे और कैबिनेट मंत्रियों की टिकटों को लेकर भी अपनी बात रखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments