HomePunjabहोला मोहल्ला: श्री आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब के स्कूलों में 3...

होला मोहल्ला: श्री आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब के स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित

रूपनगर: पंजाब के प्रसिद्ध राष्ट्रीय त्यौहार होला मोहल्ला के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मैजिस्ट्रेट, रूपनगर ने श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 2 मार्च से 4 मार्च तक तीन दिनों की छुट्टी की घोषणा की है।

छुट्टी का मुख्य कारण

होला मोहल्ला के पावन अवसर पर देश-दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचते हैं। भारी भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि स्कूली बच्चों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा या सुरक्षा संबंधी दिक्कत न हो।

इन पर लागू नहीं होगा आदेश

प्रशासन ने साफ किया है कि जिन स्कूलों में इस दौरान बोर्ड की परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां यह आदेश प्रभावी नहीं होगा। परीक्षा वाले केंद्रों और संबंधित छात्रों के लिए स्कूल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही खुलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments