जीरकपुर: रविवार का दिन शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका लेकर आया। जीरकपुर के वार्ड-18 स्थित प्रतिष्ठित मोतिया सिटी सोसायटी की प्रधान अर्चना और पूरी आरडब्ल्यूए (RWA) टीम ने अपने सदस्यों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है।
विधायक रंधावा की मौजूदगी में हुआ बदलाव
यह महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विधायक रंधावा ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और जीरकपुर में हो रहे चौतरफा विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
क्षेत्र के विकास का संकल्प
इस अवसर पर विधायक कुलजीत रंधावा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक सदस्य को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम क्षेत्र के विकास के लिए एक टीम के रूप में मिलकर काम करेंगे ताकि स्थानीय निवासियों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।”
प्रमुख सदस्य जो हुए शामिल
अर्चना (सोसायटी प्रधान) के साथ बड़ी संख्या में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सपना एडवोकेट, गुरप्रीत सिंह घुमाण, कबल सिंह वियाक, संजय रैना, केपी गुप्ता, अजय सिंगला, रामसुंदर, प्रमोद गुप्ता, अमनदीप शर्मा, जोगिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, जगदीप, सुनीता गढ़वाल, सत्यावती, शक्ति गुप्ता, नरेंद्रपाल कौर, शिवाली, नीतू गुप्ता, ओम प्रकाश राणा, रेखा रानी, अरुण गुप्ता, धीरज गुप्ता, बलवंत सिंह, नीलम, अलका, नीतू, आरती, चंचल, रिंकल, उषा, शोभा, सतवती, नरेंद्र, सुनीता, दर्शना, पूजा और शिवाली शर्मा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।
इस घटनाक्रम को आगामी स्थानीय चुनावों के मद्देनजर जीरकपुर में आम आदमी पार्टी की स्थिति को और अधिक मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है।