HomeEntertainmentKL Rahul Birthday: अथिया शेट्टी संग मनाया 34वां जन्मदिन, अनसुनी तस्वीरों के...

KL Rahul Birthday: अथिया शेट्टी संग मनाया 34वां जन्मदिन, अनसुनी तस्वीरों के साथ वाइफ ने लुटाया प्यार

मनोरंजन डेस्क: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने अपना 34वां जन्मदिन बेहद ही निजी और सादगी भरे अंदाज में मनाया। आईपीएल की व्यस्तताओं के बीच राहुल ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताए, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।

प्राइवेट सेलिब्रेशन और केक कटिंग

केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राहुल एक रेस्टोरेंट में अपना बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं, जबकि अथिया उनके बगल में बैठकर इस खास पल का आनंद ले रही हैं। राहुल ने कैप्शन में अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा— “आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। मैं हर चीज के लिए आभारी हूं।”

अथिया का इमोशनल पोस्ट: “माय पर्सन”

इससे पहले शनिवार को अथिया शेट्टी ने अपने पति को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया था। उन्होंने राहुल के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा— “मेरे अपने… जन्मदिन मुबारक ‘माय पर्सन’, लव यू सो मच।” इन तस्वीरों में उनकी शादी के खूबसूरत पलों से लेकर वेकेशन तक की यादें शामिल थीं। विशेष रूप से उनकी शादी की एक फोटो, जिसमें अथिया राहुल को गले लगा रही हैं, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पेरेंट्स के रूप में नई शुरुआत

अथिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में इस कपल की पेरेंट्स के रूप में नई जिंदगी की भी एक प्यारी झलक देखने को मिली। बता दें कि लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद केएल राहुल और अथिया 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले साल, 24 मार्च 2025 को इस जोड़े ने अपनी नन्हीं बेटी का स्वागत किया था, जिससे उनकी खुशियां अब दोगुनी हो गई हैं।

मैदान पर भी ‘राहुल’ का जलवा

पर्सनल लाइफ की खुशियों के साथ-साथ केएल राहुल का बल्ला मैदान पर भी जमकर बोल रहा है। आईपीएल 2026 में व्यस्त राहुल ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ एक शानदार अर्धशतक जड़कर अपनी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments