Entertainment Desk: बिग बॉस 17 के विजेता और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मुनव्वर और उनकी पत्नी मेहजबीन फारुकी माता-पिता बन गए हैं। मेहजबीन ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी खुद मुनव्वर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी।
इंस्टाग्राम पर साझा की पहली झलक
1 मई को मुनव्वर फारुकी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया। अस्पताल से साझा की गई इस तस्वीर में मुनव्वर अपनी पत्नी और नवजात बेटी के साथ नजर आ रहे हैं, हालांकि उन्होंने अभी अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।
-
कैप्शन में लिखा: “घर बरकत आई है। धन्य हूँ। अल्हम्दुलिल्लाह। दुआ में खास याद रखें।”
सेलेब्स और फैंस की बधाइयों का लगा तांता
जैसे ही मुनव्वर ने यह खुशखबरी शेयर की, सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों ने कमेंट कर कपल को मुबारकबाद दी:
-
वरुण धवन, गौहर खान, अली गोनी, अवनीत कौर, मिस्टर फैसू और रणवीर अलाहबादिया जैसे सितारों ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी शुभकामनाएं भेजीं।
मई 2024 में हुई थी सीक्रेट वेडिंग
मुनव्वर और मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला ने मई 2024 में एक निजी समारोह में निकाह किया था। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और उन्होंने काफी समय तक अपनी शादी की खबर को भी गुप्त रखा था।
हाल ही में फराह खान के व्लॉग में मुनव्वर ने अपनी दूसरी शादी पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने बेटे मिखाइल की खातिर यह फैसला लिया, क्योंकि उन्हें महसूस हुआ कि उनके बेटे को एक परिवार और माँ के प्यार की जरूरत है।
एक बड़ा और खुशहाल परिवार
मुनव्वर और मेहजबीन दोनों की ही यह दूसरी शादी है और दोनों के पहले से बच्चे हैं:
-
मुनव्वर का पहली शादी से एक बेटा है जिसका नाम मिखाइल है।
-
मेहजबीन की भी पहली शादी से एक 10 साल की बेटी है। अब इस नन्हीं परी के आने से उनका परिवार और भी मुकम्मल हो गया है।