IPL 2026: एक ही मैदान, लगातार दूसरा खिताब; जानें कैसे RCB ने पलटी बाजी और किसे मिले कितने करोड़

Sports

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास दोहरा दिया है। फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से शिकस्त देकर आरसीबी लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। खास बात यह है कि बेंगलुरु ने अपनी दोनों ही ट्रॉफियां एक ही मैदान पर जीती हैं।

शानदार गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को महज 155 रनों पर रोक दिया था। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए ‘किंग’ विराट कोहली ने 75 रनों की जादुई पारी खेलकर टीम को खिताबी जीत दिलाई।

टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही; कप्तान शुभमन गिल (10 रन) और साईं सुदर्शन (12 रन) सस्ते में पवेलियन लौट गए। मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर (19) और निशांत सिंधु (20) भी संघर्ष करते दिखे। अंत में वाशिंगटन सुंदर की 37 गेंदों में 50 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत गुजरात ने 155 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर (32 रन) ने 62 रनों की मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (1) के जल्दी आउट होने से टीम थोड़े दबाव में आ गई थी। लेकिन दूसरे छोर पर डटे विराट कोहली ने मोर्चा संभाले रखा और 42 गेंदों में 9 चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन बनाकर छक्के के साथ टीम को जीत की दहलीज पार कराई।

पुरस्कार राशि: चैंपियन RCB पर हुई पैसों की बारिश

खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चमचमाती ट्रॉफी के साथ भारी-भरकम इनामी राशि मिली, वहीं उपविजेता गुजरात भी खाली हाथ नहीं रही:

  • विजेता (RCB): ₹20 करोड़

  • उपविजेता (GT): ₹12.5 करोड़

वैभव सूर्यवंशी का जलवा: कार के साथ जीते 45 लाख रुपये

इस सीजन में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का पूरी तरह से दबदबा रहा। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप के साथ-साथ सीजन के कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्हें ईनामी राशि के तौर पर एक ‘सिएरा कार’ और कुल 45 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला।

IPL 2026: अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट (Full Awards List)

अवॉर्ड विजेता खिलाड़ी/टीम इनामी राशि
विजेता आरसीबी (RCB) ₹20 करोड़
उपविजेता गुजरात टाइटंस (GT) ₹12.5 करोड़
प्लेयर ऑफ द फाइनल विराट कोहली ₹5 लाख
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर वैभव सूर्यवंशी ₹15 लाख
ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) वैभव सूर्यवंशी ₹10 लाख
पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) कगिसो रबाडा ₹10 लाख
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी ₹10 लाख
सबसे ज्यादा छक्के वैभव सूर्यवंशी ₹10 लाख
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी ‘सिएरा’ कार
सबसे ज्यादा चौके साईं सुदर्शन ₹10 लाख
सबसे ज्यादा डॉट बॉल मोहम्मद सिराज ₹10 लाख
कैच ऑफ द सीजन मनीष पांडे ₹10 लाख
बेस्ट पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (1) ईडन गार्डन्स ₹50 लाख
बेस्ट पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (2) धर्मशाला ₹25 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *