ENG की धमाकेदार शुरुआत, SL को 87 रनों से रौंदा; डैनी वायट के शतक से टूटे 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बेहद ऐतिहासिक और रिकॉर्डतोड़ अंदाज में हुआ है। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड की महिला टीम ने श्रीलंका को 87 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त देकर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है। इस एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी वायट हॉज ने बल्ले से तबाही मचाते हुए नाबाद 105 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

इंग्लैंड ने बनाया वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स और डैनी वायट की तूफानी पारियों के दम पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भी यह कीर्तिमान इंग्लैंड के ही नाम था, जब उन्होंने 2023 के विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 213 रन बनाए थे।

लक्ष्य के दबाव में बिखरी श्रीलंकाई टीम 220 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम की कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक कर नहीं खेल सकी और पूरी टीम 20 ओवरों में महज 132 रनों पर ही सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से अपना डेब्यू मैच खेल रही फ्रेया कैम्प ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 22 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

इस महामुकाबले में टूटे ये 5 बड़े रिकॉर्ड:

  • टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर: इंग्लैंड द्वारा बनाया गया 219 रनों का स्कोर अब महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे सर्वोच्च स्कोर बन गया है।

  • इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक: डैनी वायट हॉज इंग्लैंड के लिए महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। यह उनके करियर का तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक था।

  • दो वर्ल्ड कप शतक वाला पहला देश: इंग्लैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसकी दो अलग-अलग खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ा हो। डैनी वायट से पहले हीदर नाइट भी यह कारनामा कर चुकी हैं। (भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी टीमों की केवल एक-एक खिलाड़ी के नाम वर्ल्ड कप शतक है)।

  • फ्रेया कैम्प का ड्रीम डेब्यू: डेब्यू मैच में 22 रन देकर 4 विकेट लेने वाली फ्रेया कैम्प टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू पर दूसरी सबसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

  • रिकॉर्ड ओपनिंग पार्टनरशिप: मैच में एमी जोन्स और डैनी वायट हॉज ने पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की, जो टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है।

डैनी वायट हॉज को उनकी इस शानदार और रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *