Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Mstv India Mstv India

Hindi News Punjab News Breaking News

Mstv India Mstv India

Hindi News Punjab News Breaking News

  • Navigation
  • News
  • Default Kit

Usefull Link

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • अगस्त में पंजाब दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, बड़े रेलवे प्रोजेक्ट की देंगे सौगात
    by mstvindia
    July 3, 2026
  • पंजाब में मॉनसून की रफ़्तार तेज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
    by mstvindia
    July 3, 2026
  • पंजाब के मानसा में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना; 3 मासूम बच्चों की जान लेने के बाद मां ने लगाया फंदा, इलाके में सनसनी
    by mstvindia
    July 3, 2026
  • हरियाणा में 95 साल बाद जातिगत जनगणना: सोमवार से पंचकूला-फरीदाबाद में प्री-टेस्ट
    by mstvindia
    July 3, 2026
  • Navigation
  • News
  • Default Kit
Buy Now
Close

Search

Entertainment

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: 5 जुलाई को अपने मुंबई वाले घर पर सादगी से तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, खुद किया कंफर्म

By mstvindia
July 3, 2026 2 Min Read
0

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ यानी आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए अभिनेता ने आखिरकार खुद मीडिया के सामने अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। आमिर खान आगामी 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी।

इवेंट में आमिर ने खुद दिया बयान

हाल ही में मुंबई में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आमिर खान ने अपनी शादी का पूरा प्लान साझा किया। उन्होंने बताया कि यह शादी कोई भव्य या तड़क-भड़क वाला आयोजन नहीं होगी, बल्कि बेहद सादगी भरा पारिवारिक फंक्शन होगा।

आमिर खान ने कहा, “हाँ, मेरी शादी 5 जुलाई को हो रही है। यह बहुत ही छोटा और निजी फंक्शन है, जिसे हम अपने घर पर ही आयोजित कर रहे हैं। यह हमारे लिए बेहद खास दिन है, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हम बस आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं कि हमारा आगे का सफर खूबसूरत और खुशहाल रहे।”

60वें जन्मदिन पर कराया था परिचय

आपको बता दें कि आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया के सामने लाकर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद हाल ही में एक इंटरनेशनल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में भी उन्होंने साफ किया था कि वे दोनों अब अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

घर पर ही होगी कोर्ट मैरिज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने इसी घर में कोर्ट मैरिज (रजिस्टर्ड मैरिज) करेंगे और किसी भी तरह के बड़े बॉलीवुड रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस शादी की सबसे खूबसूरत बात यह है कि दोनों की पिछली शादियों से हुए चारों बच्चे इस शादी का हिस्सा बनेंगे और रस्मों में शामिल होंगे।

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट का फैशन, ब्यूटी और एंटरप्रेन्योरशिप में एक बेहतरीन बैकग्राउंड रहा है। उन्होंने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन’ से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वह जाने-माने सैलून चेन ‘BBlunt’ की को-ओनर रही हैं और फिलहाल आमिर खान प्रोडक्शंस (AKP) के साथ जुड़कर उनके क्रिएटिव और प्रोडक्शन के कामों में हाथ बंटा रही हैं। गौरी का अपनी पिछली शादी से एक बेटा भी है।

गौरतलब है कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे (जुनैद खान और इरा खान) हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। साल 2021 में किरण से अलग होने के बाद अब आमिर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

Tags:

Aamir Khan Gauri Spratt weddingAamir Khan third marriageAamir Khan wedding date 5 july
Author

mstvindia

Follow Me
Other Articles
Previous

पंजाब कैबिनेट ने अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के नियमों में संशोधन को दी मंजूरी

Next

जालंधर: शराब पीकर गाड़ी चलाते ट्रैफिक ASI को लोगों ने पकड़ा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अगस्त में पंजाब दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, बड़े रेलवे प्रोजेक्ट की देंगे सौगात
  • पंजाब में मॉनसून की रफ़्तार तेज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
  • पंजाब के मानसा में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना; 3 मासूम बच्चों की जान लेने के बाद मां ने लगाया फंदा, इलाके में सनसनी
  • हरियाणा में 95 साल बाद जातिगत जनगणना: सोमवार से पंचकूला-फरीदाबाद में प्री-टेस्ट
  • बिजली कर्मचारियों की मांगों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान, PGI से लौटते ही बुलाई महाबैठक
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org
Hey, I'm Alex. I'm a full-time blogger.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Blogsy Media

Full-Time Blogger

2022-present

Bright Pen

Content Writer

2019-2021

Blog Nest Weekly

Guest Blogger

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • अगस्त में पंजाब दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, बड़े रेलवे प्रोजेक्ट की देंगे सौगात
    by mstvindia
    July 3, 2026
  • पंजाब में सड़कों का कायाकल्प: 1543 करोड़ से सुधरेंगी लिंक सड़कें, गुणवत्ता और सुरक्षा पर मंत्री का विशेष जोर
    by mstvindia
    December 20, 0225
  • Vertical Featured Image with Disabled Comments
    by mstvindia
    September 5, 2018
  • Markup: Image Alignment
    by mstvindia
    September 11, 2018

Search...

Technologies

Figma

Collaborate and design interfaces in real-time.

Notion

Organize, track, and collaborate on projects easily.

DaVinci Resolve 20

Professional video and graphic editing tool.

Illustrator

Create precise vector graphics and illustrations.

Photoshop

Professional image and graphic editing tool.

About Us

MSTV India is your trusted source for the latest news, entertainment, lifestyle, sports, and more—delivered with accuracy, speed, and integrity. Our mission is to keep you informed and engaged with reliable updates, thought-provoking stories, and diverse perspectives, ensuring you stay connected to what matters most in India and beyond.

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Latest Posts

  • ₹5,000 करोड़ का निवेश, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 90% घरों का बिल ‘जीरो’; मंत्री संजीव अरोड़ा ने पेश की रिपोर्ट
    चंडीगढ़ : पंजाब के बिजली, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन… Read more: ₹5,000 करोड़ का निवेश, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 90% घरों का बिल ‘जीरो’; मंत्री संजीव अरोड़ा ने पेश की रिपोर्ट
  • ₹10 लाख की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ पर हाई-लेवल मीटिंग, डॉ. बलबीर सिंह बोले- पारदर्शिता से समझौता नहीं, ज़ीरो टॉलरेंस की नीति
    चंडीगढ़ : राज्य में 10 लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य… Read more: ₹10 लाख की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ पर हाई-लेवल मीटिंग, डॉ. बलबीर सिंह बोले- पारदर्शिता से समझौता नहीं, ज़ीरो टॉलरेंस की नीति
  • ਥਾਣੇ ਦੇ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਵਿੱਚ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਰੋਮਾਂਸ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਮੁਨਸ਼ੀ ਸਸਪੈਂਡ
    Punjab Desk: ਸਦਰ ਕੋਤਵਾਲੀ ਦੇ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਵਿੱਚ ਮੁਨਸ਼ੀ ਅਤੇ… Read more: ਥਾਣੇ ਦੇ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਵਿੱਚ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਰੋਮਾਂਸ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਮੁਨਸ਼ੀ ਸਸਪੈਂਡ

Pages

  • About
  • Contact
  • Stories
  • Typography
  • Terms and conditions

Contact

Phone

+342348343

+348796543

Email

hi@blogsy.com

support@blogsy.com

Location

New York, USA

Copyright 2026 — Mstv India. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme