HomeEntertainmentअमिताभ बच्चन की नई प्रॉपर्टी डील, 33 लाख रुपये महीना किराया; 5...

अमिताभ बच्चन की नई प्रॉपर्टी डील, 33 लाख रुपये महीना किराया; 5 साल में कमाएंगे 21.88 करोड़

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और बड़ी डील जोड़ी है। उन्होंने मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ओशिवारा की सिग्नेचर बिल्डिंग की तीन ऊपरी मंजिलें पोषण ब्रांड ट्रूनैटिव एफ एंड बी प्राइवेट लिमिटेड को लीज पर दी हैं। इस संपत्ति से उन्हें हर महीने करीब 33 लाख रुपये किराया मिलेगा।

संपत्ति पंजीकरण से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, लीज पर दी गई जगह का कुल कारपेट एरिया लगभग 8,428 वर्ग फुट है। यह लीज 5 साल के लिए की गई है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त 2026 से हुई है।

हर महीने 33 लाख रुपये किराया

अमिताभ बच्चन की यह कमर्शियल प्रॉपर्टी अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा में लिंक रोड पर स्थित है। लीज एग्रीमेंट में बिल्डिंग के निर्धारित पार्किंग एरिया में 9 वाहनों की पार्किंग का विशेष अधिकार भी शामिल है।

कुल कारपेट एरिया के हिसाब से इस प्रॉपर्टी का मासिक किराया लगभग 392 रुपये प्रति वर्ग फुट बैठता है। 7 अगस्त 2026 को रजिस्टर्ड किए गए लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट के मुताबिक, पांच साल की पूरी लीज अवधि में कुल किराये की रकम करीब 21.88 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

1.98 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट

इस डील के लिए ट्रूनैटिव एफ एंड बी प्राइवेट लिमिटेड ने करीब 1.98 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा की है। एग्रीमेंट में हर साल किराये में 5 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रावधान भी रखा गया है।

पहले भी कमर्शियल प्रॉपर्टी लीज पर दे चुके हैं

अमिताभ बच्चन इससे पहले भी मुंबई में अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टीज को लीज पर दे चुके हैं। साल 2023 में उन्होंने मुंबई की लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में चार ऑफिस स्पेस वार्नर म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड को लीज पर दिए थे। उस डील से उन्हें करीब 17.30 लाख रुपये प्रति माह किराया मिलता था। यह लीज मार्च 2024 से शुरू हुई थी और इसमें 12 पार्किंग स्लॉट भी शामिल थे। इस नई डील के साथ अमिताभ बच्चन का कमर्शियल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments