HomePunjabInfluencer Manjeet Kaur Death: पोस्टमार्टम में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा...!!

Influencer Manjeet Kaur Death: पोस्टमार्टम में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा…!!

चंडीगढ़। पंजाबी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत के मामले में चंडीगढ़ पुलिस की डीएसपी गुरजीत कौर का बयान सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मनजीत कौर की मां कांता देवी ने 26 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी बेटी को सेक्टर-34 से तीन लोग कथित तौर पर अगवा कर कुराली की तरफ ले गए, जहां उसे पेड़ से बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसी मनजीत कौर का इलाज पीजीआई में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में गर्भवती होने का खुलासा

डीएसपी गुरजीत कौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मनजीत कौर करीब साढ़े तीन महीने की गर्भवती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भ्रूण होने की बात सामने आई है।

अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं

डीएसपी ने बताया कि मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का दावा है कि जांच टीम आरोपियों के काफी करीब पहुंच चुकी है और मामले से जुड़े तमाम सबूत जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की मां ने 26 अगस्त को चंडीगढ़ पुलिस के पास अपना बयान दर्ज कराया था। पुलिस ने कहा कि इस मामले में मोहाली पुलिस की ओर से अभी तक कोई जानकारी उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।

वारदात की सही जगह और वाहन का पता नहीं

डीएसपी गुरजीत कौर के मुताबिक, फिलहाल पुलिस को यह भी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है कि कथित वारदात किस जगह हुई थी और आरोपियों ने किस वाहन का इस्तेमाल किया। पुलिस आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

शिकायत में रिंकू, पीन्दा और शुभी को कथित तौर पर आरोपी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments