HomeUncategorizedIPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 15 गेंदों में जड़ा सबसे...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 15 गेंदों में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

Sports Desk: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। वैभव ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

इस शानदार पारी के साथ ही वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में राजस्थान रॉयल्स के ही यशस्वी जायसवाल 13 गेंदों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड 14-14 गेंदों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

वैभव सूर्यवंशी अब यूसुफ पठान, सुनील नरेन और निकोलस पूरण जैसे दिग्गजों की कतार में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 15 गेंदों में यह कारनामा किया था। खास बात यह है कि वैभव ने लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में धमाकेदार शुरुआत की है। पिछले साल डेब्यू मैच में उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था, जबकि इस साल मैट हेनरी की गेंदों पर चौके-छक्के से आगाज किया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों में भी वैभव का दबदबा बढ़ गया है। यशस्वी जायसवाल के बाद अब वैभव इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस मैच से पहले उन्होंने 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 17 गेंदों में पचासा जड़ा था, जो जोस बटलर के 18 गेंदों के रिकॉर्ड से भी तेज था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments