HomeEntertainmentMiss Universe India 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो ने जीता खिताब,...

Miss Universe India 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो ने जीता खिताब, सुष्मिता सेन समेत इन सितारों ने की जजिंग

जयपुर: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले रविवार, 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित किया गया। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचीं 52  प्रतिभागियों ने इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। लंबे मुकाबले के बाद केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता के लिए बनाई गई जजिंग कमेटी में मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल थीं। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली ने बतौर जज प्रतियोगियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

टॉप-5 में इन सुंदरियों ने बनाई जगह

प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पांच प्रतिभागियों ने अपनी जगह पक्की की। इनमें तमिलनाडु की वैष्णवी, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मैजो और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ शामिल रहीं।

इसके बाद सभी फाइनलिस्ट को आखिरी राउंड में जजों के सामने अपनी बात रखने का मौका दिया गया। प्रत्येक प्रतिभागी को करीब 40 सेकेंड का क्लोजिंग रिमार्क देना था। इस दौरान उन्होंने जिंदगी के प्रति अपने नजरिए, व्यक्तिगत चुनौतियों और भविष्य को लेकर अपनी सोच साझा की।

क्लोजिंग रिमार्क ने दिलाया कैजिया को ताज

फाइनल राउंड में कैजिया लिज मैजो अपने आत्मविश्वास और प्रभावशाली जवाब से जजिंग कमेटी को प्रभावित करने में कामयाब रहीं। देर रात करीब 2:50 बजे विजेता के नाम की घोषणा की गई और कैजिया को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का विजेता घोषित किया गया।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने कैजिया लिज मैजो को ताज पहनाया। ताज पहनते ही कैजिया भावुक हो गईं और उनकी आंखों में खुशी के आंसू नजर आए।

केरल की कैजिया लिज मैजो की इस जीत के साथ ही उन्होंने देश की सबसे चर्चित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक का खिताब अपने नाम कर लिया। अब उनकी नजरें आगे की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments