नई दिल्ली: NEET पेपर लीक विवाद और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अब बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी मैदान में उतर आए हैं। लंबी चुप्पी के बाद इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने वाले सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे ‘सुपरस्टार’ बन गए हैं, जिन्होंने छात्रों के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई है।
सलमान खान ने स्कूल के दिनों की तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक संदेश
सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की एक स्कूल फोटो शेयर करते हुए छात्रों के प्रति संवेदना और समर्थन व्यक्त किया:
“यह बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन था और इसे हिंसक रूप लेते देखना बेहद दुखद है। घटना में घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है और यह देखना सुखद है कि छात्र अपनी बेहतर शिक्षा के लिए एकजुट हुए हैं।”
“राजनीतिक रंग न दें, श्रेय केवल छात्रों को मिले”
अभिनेता ने इस आंदोलन को किसी भी राजनीतिक एजेंडे से दूर रखने की सलाह दी। उन्होंने लिखा:
-
सच्चा आंदोलन: छात्र जिस ईमानदारी, समर्पण और मेहनत से अपने भविष्य के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, वह काबिले-तारीफ है। यही युवा एक मजबूत और शिक्षित भारत का निर्माण करेंगे।
-
राजनीति से दूरी: यह मुद्दा केवल छात्रों और देश की शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे कोई भी राजनीतिक रंग न दिया जाए और इसका पूरा श्रेय सिर्फ देश के युवाओं को मिलना चाहिए।
-
सरकार से उम्मीद: सलमान ने भरोसा जताया कि सरकार छात्रों की जायज मांगों को समझेगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी।
“शिक्षा बने देश का अगला ट्रेंड”
अपनी पोस्ट के अंत में सलमान खान ने देश की शिक्षा प्रणाली को लेकर एक बड़ा विज़न साझा किया:
“मेरी इच्छा है कि शिक्षा ही हमारे देश का अगला ‘ट्रेंड’ और ‘फैशन’ बने। हर साल पढ़ाई को लेकर लोगों में ऐसा उत्साह बढ़े कि दुनिया भर से लोग भारत में पढ़ने आएं और हमारा देश एक ग्लोबल ‘एजुकेशन हब’ बने।”
बता दें कि सलमान की इस पोस्ट को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से भी री-शेयर किया गया है।
बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे ग्राउंड पर
जंतर-मंतर पर हुई घटना के बाद से ही मनोरंजन जगत की कई हस्तियां छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतर रही हैं:
-
शबाना आजमी और प्रकाश राज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
-
इमरान खान (आमिर खान के भांजे) ने भी प्रदर्शन स्थल पहुंचकर छात्रों का साथ दिया।
-
आएशा खान को मुंबई में आयोजित एक प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने हिरासत में (Detain) लिया।
-
सेहबान अजीम (टीवी एक्टर) अपने दो दोस्तों को बचाते समय पुलिस लाठीचार्ज की चपेट में आ गए, जिससे उनके हाथ में चोट आई है।



