HomeEntertainment'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को होगा रिलीज, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रणबीर कपूर और यश करेंगे खास...

‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को होगा रिलीज, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रणबीर कपूर और यश करेंगे खास प्रेजेंटेशन

Entertainment Desk। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर है। फिल्म का पहला आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई को जारी किया जाएगा। इससे पहले इसकी विशेष प्रस्तुति अमेरिका में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में की जाएगी। इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अभिनेता रणबीर कपूर और यश को बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर अमेरिका रवाना होते हुए देखा गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म का विशेष पैनल सेशन बॉलरूम 20 में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, यश, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नामित मल्होत्रा शामिल होंगे। सेशन का संचालन एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट कोय जांद्रेउ करेंगे।

फिल्म के विजन और निर्माण पर होगी चर्चा

इस विशेष प्रस्तुति के दौरान फिल्म की कल्पना, भव्य निर्माण, किरदारों की तैयारी और भारतीय महाकाव्य रामायण को वैश्विक दर्शकों के सामने पेश करने की प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को फिल्म की कुछ एक्सक्लूसिव झलककॉमिक-कॉन का यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार 24 जुलाई की तड़के सुबह आयोजित होगा, जहां मौजूद दर्शक सबसे पहले ट्रेलर देख सकेंगे। वहीं भारत में ट्रेलर की रिलीज को लेकर अलग-अलग समय सामने आए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में सुबह 10 बजे रिलीज का दावा किया गया है, जबकि कुछ में सुबह 8 बजे का उल्लेख है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने फिलहाल केवल 24 जुलाई की तारीख की पुष्टि की है औरियां भी दिखाई जाएंगी, जिसके बाद ट्रेलर का प्रीमियर किया जाएगा।

भारत में कब रिलीज होगा ट्रेलर?

कॉमिक-कॉन का यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार 24 जुलाई की तड़के सुबह आयोजित होगा, जहां मौजूद दर्शक सबसे पहले ट्रेलर देख सकेंगे। वहीं भारत में ट्रेलर की रिलीज को लेकर अलग-अलग समय सामने आए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में सुबह 10 बजे रिलीज का दावा किया गया है, जबकि कुछ में सुबह 8 बजे का उल्लेख है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने फिलहाल केवल 24 जुलाई की तारीख की पुष्टि की है और आधिकारिक समय का ऐलान अभी नहीं किया है।

इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए तैयार किया गया खास वर्जन

रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमिक-कॉन में ट्रेलर का अंग्रेजी डब संस्करण भी प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस संस्करण में AI-असिस्टेड लिप-सिंक तकनीक का उपयोग किया गया है, ताकि अंग्रेजी संवादों के साथ कलाकारों के होंठों की गतिविधि स्वाभाविक और सटीक दिखाई दे। इसका उद्देश्य फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए और अधिक प्रभावी बनाना है।

दमदार स्टारकास्ट के साथ आएगी ‘रामायण’

फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर और आदिनाथ कोठारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments