HomePunjabRTI कार्यकर्ता हत्याकांड में पुलिस का बड़ा दावा, DIG बोले- आरोपी जल्द...

RTI कार्यकर्ता हत्याकांड में पुलिस का बड़ा दावा, DIG बोले- आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे

Punjab Desk: फगवाड़ा में आरटीआई एक्टिविस्ट की हत्या के मामले में डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंघला ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सतनामपुरा के अधीन पड़ते क्षेत्र से एक शव बरामद किया गया था। जांच के दौरान मृतक की पहचान जालंधर निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है।

 

डीआईजी ने बताया कि सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक 32 बोर की पिस्तौल बरामद की है, जबकि मृतक की फॉर्च्यूनर गाड़ी से 12 बोर की राइफल भी बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर काउंटर इंटेलिजेंस की सहायता भी ली जाएगी ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 

डीआईजी नवीन सिंघला ने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments