HomeEntertainmentअब इस उम्र में क्या कर सकते हैं...' गोविंदा के अफेयर्स पर...

अब इस उम्र में क्या कर सकते हैं…’ गोविंदा के अफेयर्स पर छलका पत्नी सुनीता का दर्द, किए कई चौंकाने वाले खुलासे

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुनीता ने कुछ ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स और शादी में मिली बेवफाई पर बात करते हुए सुनीता की आंखों में छिपा दर्द साफ नजर आया।

‘हीरो हैं तो कुछ नहीं कह सकते’– बेवफाई पर सुनीता का कबूलनामा

शो के दौरान को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने सुनीता से उनके एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने चीटिंग और धोखेबाजी पर बात की थी। इस पर जवाब देते हुए सुनीता ने बेहद भारी मन से कहा:

“हुआ तो अभी क्या कर सकते हैं… शुरू से ही हुआ है ना लेकिन? हीरो हैं तो आप कुछ नहीं कह सकते। इस उम्र में अभी सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ेगा। जैसा चल रहा है, चलने दो।”

क्या अब भी है गोविंदा का अफेयर? सुनीता बोलीं– ‘किसी को रोक नहीं सकते’

जब श्रेया ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें इन सब बातों का बुरा नहीं लगता? तो सुनीता भावुक हो गईं और बोलीं, “ठीक है, मैं अब सिर्फ अपने बच्चों के लिए जीती हूं।”

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या गोविंदा का अफेयर अब भी चल रहा है? तो उन्होंने बेहद बेबसी के साथ कहा, “तुम रोक सकते हो किसी को? मैं क्या 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं? सामने वाला भी तो इरिटेट हो जाएगा ना? मैं अब इस बारे में सोचती ही नहीं हूं।”

अलग घरों में रहते हैं गोविंदा और सुनीता

अपने इस रिश्ते में प्राइवेसी और मूव ऑन करने को लेकर सुनीता ने एक और बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे दोनों अब अलग-अलग घरों में रहते हैं। सुनीता ने कहा: “हमारे दो घर हैं। उनके घर में उनसे मिलने बहुत से लोग आते हैं, जबकि मुझे अपने घर में प्राइवेसी (निजी सुकून) चाहिए।”

अग्निपरीक्षा से गुजर रहा है रिश्ता: सुनीता की डबडबाई आंखें और उनकी बातें साफ बयां करती हैं कि एक सुपरस्टार की पत्नी होने के नाते उन्होंने जिंदगी में किस कदर समझौतों का सामना किया है। उम्र के इस पड़ाव पर आकर उन्होंने हालातों से समझौता कर लिया है और अपनी पूरी जिंदगी बच्चों के नाम कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments