HomeEntertainmentकश्मीरा शाह 7 साल बाद लौटीं निर्देशन की दुनिया में, इंडस्ट्री भूल...

कश्मीरा शाह 7 साल बाद लौटीं निर्देशन की दुनिया में, इंडस्ट्री भूल गई थी कि मैं एक अभिनेत्री भी हूं

ENTERTAINMENT DESK :अभिनेत्री और फिल्म निर्माता कश्मीरा शाह एक बार फिर निर्देशन की कमान संभालने जा रही हैं। करीब सात साल के अंतराल के बाद वह एक नए माइक्रो ड्रामा प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट में वह खुद भी अभिनय करती नजर आएंगी। कश्मीरा का कहना है कि रियलिटी शोज का हिस्सा बनने के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में देखना लगभग बंद कर दिया था।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कश्मीरा ने अपने करियर, निर्देशन में वापसी और अभिनय के प्रति अपने लगाव पर खुलकर बात की। उनका नया माइक्रो ड्रामा ग्रीस में शूट किया गया है। इसमें उनके साथ करण मेहरा, तनाज ईरानी और राधिका चौधरी भी नजर आएंगी। राधिका लंबे समय बाद अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं।

‘इंडस्ट्री भूल गई कि मैं एक अभिनेत्री हूं’

कश्मीरा शाह ने बताया कि रियलिटी शोज में सक्रिय होने के बाद लोगों की नजरों में उनकी पहचान बदल गई। उन्हें महसूस हुआ कि इंडस्ट्री अब उन्हें अभिनेत्री के तौर पर याद नहीं रख रही है। इसी वजह से उन्होंने खुद फिल्में बनाने और उनमें अभिनय करने का फैसला किया। उनके मुताबिक, वह अभिनय को काफी मिस कर रही थीं और चाहती थीं कि फिल्म इंडस्ट्री उन्हें एक स्थापित अभिनेत्री के रूप में दोबारा पहचाने।

खुद को समय से आगे मानती हैं कश्मीरा

कश्मीरा ने बातचीत में कहा कि उन्हें हमेशा लगता रहा है कि उनकी सोच अपने समय से आगे रही है। जिन तरह की कहानियों और फिल्मों के बारे में वह पहले सोचती थीं, वैसा कंटेंट अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले उनके पास अपनी कल्पनाओं को पर्दे पर उतारने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे, लेकिन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म और नए माध्यमों ने फिल्म निर्माताओं के लिए प्रयोग करने के अवसर बढ़ा दिए हैं।

बोल्ड किरदारों ने भी बनाई अलग पहचान

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने करियर में ऐसे किरदार निभाने से परहेज नहीं किया, जिन्हें कई कलाकार स्वीकार करने से बचते थे। वह फिल्मों में दूसरी महिला, विलेन या नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए भी तैयार रहती थीं। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘जंगल’ (2000) का जिक्र करते हुए बताया कि इस फिल्म में उन्हें एक अलग तरह का किरदार निभाने का मौका मिला था और उन्होंने इसे स्वीकार किया।

बच्चों के लिए छोड़ना चाहती हैं अपना काम

कश्मीरा ने अपने पति और अभिनेता-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक से हुए दो बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि बड़े होने पर उनके बच्चे उनके काम को देखकर गर्व महसूस करें। उन्होंने बताया कि एक समय उनके बच्चों को भी यह जानकारी नहीं थी कि उनकी मां अभिनेत्री हैं। एक घटना का जिक्र करते हुए कश्मीरा ने कहा कि जब उनके बच्चों को पता चला कि उनकी मां भी एक स्टार हैं, तो उन्हें महसूस हुआ कि अब उन्हें अपने अभिनय करियर पर फिर से ध्यान देना चाहिए।

कश्मीरा के मुताबिक, वह चाहती हैं कि उनके बच्चे उन्हें केवल एक रियलिटी शो का चेहरा नहीं, बल्कि एक कामकाजी अभिनेत्री और फिल्म निर्माता के रूप में भी पहचानें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments