HomePunjabपठानकोट: रणजीत सागर डैम का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर; फिलहाल खतरे...

पठानकोट: रणजीत सागर डैम का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर; फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं

Punjab Desk: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पंजाब के रणजीत सागर डैम पर भी दिखाई देने लगा है। बारिश के चलते डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार डैम का जलस्तर 506 मीटर से अधिक दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 528 मीटर है। यानी फिलहाल डैम का जलस्तर खतरे के स्तर से करीब 22 मीटर नीचे है।

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पिछले वर्ष आई बाढ़ और तबाही से सबक लेते हुए इस बार पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं। डैम की स्थिति पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

रणजीत सागर डैम के एक्सईएन मुनीश कुमार ने बताया कि डैम के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और फिलहाल किसी तरह की घबराने वाली स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं तथा पिछले साल जैसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रशासन ने डैम के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का ही पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments