लुधियाना: जिले के सभी आम आदमी क्लीनिक सोमवार को अपने निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से संचालित होंगे। क्लीनिकों में डॉक्टर रोज की तरह मरीजों का इलाज करेंगे और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
सिविल सर्जन का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डॉ. एच.एस. सूद ने स्पष्ट किया कि जिले के आम आदमी क्लीनिक के डॉक्टर हड़ताल पर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर अपनी नियमित ओपीडी सेवाएं देंगे और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी आम आदमी क्लीनिक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहले की तरह खुले रहेंगे। हालांकि, डॉक्टरों की कुछ मांगें हैं, जिन्हें लेकर वे सोमवार को संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और क्लीनिकों का संचालन सामान्य रहेगा।


