HomeUncategorizedमैच के बाद भी नहीं थमा विराट कोहली का गुस्सा: ट्रेविस हेड...

मैच के बाद भी नहीं थमा विराट कोहली का गुस्सा: ट्रेविस हेड से बिना हाथ मिलाए आगे बढ़े, वीडियो वायरल

Sports Desk: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर भारी ड्रामा देखने को मिला। इस मैच में हैदराबाद ने बेंगलुरु को 55 रनों से करारी शिकस्त दी। मैच के दौरान आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और एसआरएच के ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस हो गई थी, जिसका असर मैच खत्म होने के बाद भी दिखाई दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली ने हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस से तो हाथ मिलाया, लेकिन उनके ठीक पीछे खड़े ट्रेविस हेड को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। हेड ने हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे भी बढ़ाया, पर कोहली बिना हाथ मिलाए जानबूझकर आगे बढ़ गए। विराट के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर कई लोग कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

इस तरह शुरू हुई थी बहस

यह विवाद तब शुरू हुआ जब विराट कोहली क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे। दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन की 79 रनों की बेहतरीन पारी, अभिषेक शर्मा के 56 रन और हेनरिक क्लासेन की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसी पारी के दौरान मैदान पर कोहली और हेड के बीच कहासुनी हो गई थी।

लक्ष्य से दूर रह गई आरसीबी

256 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम की शुरुआत तेज रही। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की, जहाँ अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि, उन्हें ईशान मलिंगा ने आउट कर दिया। इसके बाद विराट कोहली भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 11 गेंदों में 15 रन बनाकर साकिब हुसैन की गेंद पर कैच आउट हो गए। कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन पूरी टीम 200 रन ही बना सकी और आरसीबी यह मैच 55 रनों से हार गई।

हार के बावजूद अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी

इस हार के बाद भी डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी (RCB) ने इस साल अंक तालिका में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। दूसरे और तीसरे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के भी 18-18 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (+0.783) होने के कारण बेंगलुरु शीर्ष पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments