HomeEntertainmentवरुण धवन संग हॉरर फिल्म बनाएगा YRF, ‘रॉकेट बॉयज’ फेम अभय पन्नू...

वरुण धवन संग हॉरर फिल्म बनाएगा YRF, ‘रॉकेट बॉयज’ फेम अभय पन्नू करेंगे निर्देशन

ENTERTAINMENT DESK : यश राज फिल्म्स (YRF) अब हॉरर जॉनर में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। प्रोडक्शन हाउस की पहली हॉरर फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन ‘रॉकेट बॉयज’ फेम अभय पन्नू करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट YRF के लिए खास है, क्योंकि कंपनी ने अपने लंबे फिल्मी सफर में रोमांस, ड्रामा और एक्शन समेत कई जॉनर में काम किया है, लेकिन हॉरर से अब तक दूरी बनाए रखी थी। अब पहली बार प्रोडक्शन हाउस इस जॉनर में फिल्म लेकर आने वाला है। फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में होंगे। यह YRF और वरुण का 2018 की ‘सुई धागा’ के बाद पहला सहयोग होगा। ‘सुई धागा’ में वरुण के साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं।

अभय पन्नू की होगी थिएट्रिकल डायरेक्टोरियल डेब्यू

फिल्म की कमान अभय पन्नू के हाथों में है। वह इससे पहले ‘रॉकेट बॉयज’ जैसी चर्चित वेब सीरीज के निर्देशन और लेखन के लिए पहचान बना चुके हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने स्क्रीनप्ले भी लिखा है। थिएटर के लिए यह उनका पहला निर्देशन प्रोजेक्ट होगा। फिल्म को YRF के CEO अक्षय विधानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्ट पर काम इस साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है और फिल्म को 2027 में रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है।

फिल्म के टाइटल और बाकी कास्ट पर सस्पेंस

फिलहाल फिल्म के टाइटल और बाकी स्टारकास्ट का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में वरुण धवन के किरदार और फिल्म की कहानी को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वरुण धवन के लिए भी यह प्रोजेक्ट दिलचस्प माना जा रहा है। अभिनेता इससे पहले ‘भेड़िया’ जैसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम कर चुके हैं। अब वह YRF की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments