HomePunjabस्कूलों के 100 मीटर दायरे में पुलिस की रेड, तंबाकू-ई-सिगरेट बेचने वालों...

स्कूलों के 100 मीटर दायरे में पुलिस की रेड, तंबाकू-ई-सिगरेट बेचने वालों पर कार्रवाई

लुधियाना: स्कूली बच्चों और युवाओं को तंबाकू, निकोटीन और नशे से दूर रखने के लिए लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। ‘से नो टू टोबैको एंड ई-सिगरेट’ थीम के तहत शहर के स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के आसपास पुलिस टीमों ने चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद, सिगरेट और प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि इस मुहिम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ माहौल उपलब्ध कराना है।

स्कूलों के आसपास दुकानों और खोखों की जांच

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और पीसीआर टीमों ने स्कूलों के आसपास अचानक चेकिंग की। टीमों ने पान की दुकानों, खोखों, छोटी दुकानों और कैंटीनों की जांच की।

पुलिस ने बताया कि COTPA एक्ट के तहत शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की और प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री की जांच की।

ई-सिगरेट और वेप पर पुलिस की खास नजर

अभियान के दौरान पुलिस ने ई-सिगरेट और वेप की बिक्री को लेकर भी विशेष निगरानी रखी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के चालान किए गए और प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई।

पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि नाबालिगों को सिगरेट, ई-सिगरेट या अन्य नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जागरूकता के साथ जारी रहेगी कार्रवाई

कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के आसपास लगातार चेकिंग के साथ छात्रों को तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पुलिस ने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। साथ ही, स्कूलों के आसपास तंबाकू या नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments