चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में इन दिनों नेताओं की मुलाकातें नए सियासी चर्चाओं को जन्म दे रही हैं। पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा की एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में दोनों नेता साथ बैठकर चाय पीते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
दरअसल, कुलदीप शर्मा पिछले कुछ समय से कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कथित मतभेदों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ उनकी सहज मुलाकात को राजनीतिक नजरिये से भी देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों नेताओं की बातचीत को लेकर किसी राजनीतिक बदलाव या नए समीकरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कुलदीप शर्मा और नायब सैनी की मुलाकात बनी चर्चा का विषय
हरियाणा विधानसभा की ओर से सोमवार को पंचकूला में जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश के पूर्व और मौजूदा जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा एक साथ चाय पीते और बातचीत करते दिखाई दिए।
दोनों नेताओं के बीच बातचीत का माहौल सामान्य और सौहार्दपूर्ण नजर आया। लेकिन इस मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। खासकर कुलदीप शर्मा की कांग्रेस के भीतर चल रही राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस तस्वीर को अहम माना जा रहा है।
हुड्डा परिवार के साथ मतभेदों को लेकर सुर्खियों में हैं कुलदीप
कुलदीप शर्मा का नाम पिछले कुछ समय से कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में लगातार चर्चा में रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनके मतभेदों की खबरें भी सार्वजनिक रूप से सामने आती रही हैं।
बताया जाता है कि कुलदीप शर्मा अपने बेटे चाणक्य पंडित के लिए करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट चाहते थे, लेकिन


