HomeHaryanaहिमाचल पुलिस का फर्जी SP बनकर गुरुग्राम पुलिस पर झाड़ रहा था...

हिमाचल पुलिस का फर्जी SP बनकर गुरुग्राम पुलिस पर झाड़ रहा था रौब, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम: हिमाचल प्रदेश पुलिस का फर्जी एसपी (SP) बनकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाना एक सिरफिरे युवक को भारी पड़ गया। डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सरकारी कर्मचारी को डराने-धमकाने और पद का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज किया गया है।

डीजीपी के नाम की दी थी धमकी

पुलिस के मुताबिक, 25 जुलाई को डीएलएफ सेक्टर-29 थाने के सरकारी मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी ‘चंदन सिंह’ बताया। उसने थानेदार पर दबाव बनाते हुए कहा कि गुरुग्राम के मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की काटी गई बिजली तुरंत चालू करवाई जाए। आरोपी ने अपनी बात मनवाने के लिए डीजीपी स्तर के अधिकारियों का हवाला भी दिया।

हालांकि, बातचीत के दौरान थाना प्रभारी को उस पर शक हो गया। उन्होंने बिना देरी किए मामले की छानबीन के लिए तुरंत एक पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू करवा दी।

पत्नी के शोरूम की काटी गई थी बिजली

जांच के दौरान सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान करण कुमार सकूजा (30), निवासी नेब सराय (दक्षिण दिल्ली) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसकी पत्नी की मेगा मॉल में एक दुकान है, जिसकी बिजली मॉल प्रबंधन ने काट दी थी। कनेक्शन दोबारा शुरू करवाने का दबाव बनाने के लिए उसने हिमाचल प्रदेश का फर्जी एसपी बनकर पुलिस को झांसा देने की साजिश रची थी।

गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी अधिकारी के फर्जी नाम और पद के गलत इस्तेमाल का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments