स्पेन-Portugal महामुकाबले पर दुनिया की नजर, नॉकआउट में आज होगी टक्कर

SPORTS DESK : फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में सोमवार को फुटबॉल जगत की दो दिग्गज टीमें स्पेन और पुर्तगाल आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैचों में से एक माना जा रहा है। दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी और दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं। स्पेन शानदार लय में नजर आ रहा है। टीम ने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर दमदार प्रदर्शन किया था। कप्तान और कोचिंग स्टाफ को उम्मीद है कि युवा स्टार लामिन यामाल, मिकेल ओयारजाबाल और मिडफील्डर पेड्री एक बार फिर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

स्पेन की मजबूत डिफेंस भी इस विश्व कप में अब तक विपक्षी टीमों के लिए बड़ी चुनौती साबित हुई है। वहीं, पुर्तगाल की टीम अपने अनुभवी कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। 41 वर्षीय रोनाल्डो पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यह उनके करियर का आखिरी फीफा विश्व कप होगा। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकना चाहेंगे। पुर्तगाल के लिए ब्रूनो फर्नांडिस, राफेल लियाओ और नूनो मेंडेस जैसे खिलाड़ी भी बेहद अहम साबित हो सकते हैं।

फुटबॉल विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद कांटे का होगा। स्पेन जहां अपने तेज पासिंग गेम और गेंद पर नियंत्रण के लिए जाना जाता है, वहीं पुर्तगाल के पास अनुभव और व्यक्तिगत प्रतिभा की भरमार है। ऐसे में यह मैच रणनीति, धैर्य और बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंच जाएगी और खिताब की दौड़ में एक मजबूत दावेदार के रूप में आगे बढ़ेगी। ऐसे में डलास में होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मैचों में से एक माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles