Punjab Desk: पटियाला की केंद्रीय जेल (Central Jail) में नशे की सप्लाई और मोबाइल फोन फेंकने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना त्रिपड़ी के एसएचओ (SHO) की सूझबूझ और कड़ी चौकसी के चलते इस बड़े नेटवर्क को पकड़ने में कामयाबी मिली है। जेल प्रशासन और पुलिस की इस संयुक्त सतर्कता के बाद अब मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि जेल के भीतर सक्रिय इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को पूरी तरह तोड़ा जा सके।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

