HomePunjabतरनतारन कॉलेज हत्याकांड: छात्रा संदीप कौर की हत्या के बाद आरोपी छात्र...

तरनतारन कॉलेज हत्याकांड: छात्रा संदीप कौर की हत्या के बाद आरोपी छात्र प्रिंस राज की भी मौत

तरनतारन/अमृतसर: पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उसमा स्थित ‘कॉलेज ऑफ लॉ’ में सोमवार को हुई सनसनीखेज वारदात का अंत अब दूसरे छात्र की मौत के साथ हुआ है। अपनी सहपाठी संदीप कौर की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी छात्र प्रिंस राज सिंह ने भी गुरुवार की सुबह अमृतसर के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

क्लासरूम में हुआ था खूनी खेल

यह दुखद घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। कॉलेज ऑफ लॉ में सेकंड सेमेस्टर की छात्रा संदीप कौर जब क्लास के आखिरी बेंच के पास अपनी सहेलियों से बात कर रही थी, तभी गांव मलिया निवासी प्रिंस राज सिंह (पुत्र सैनिक जगजीत सिंह) वहां पहुंचा। एकतरफा प्यार के चलते प्रिंस का संदीप के साथ विवाद हुआ। देखते ही देखते आरोपी ने अपने बैग से अवैध पिस्टल निकाली और संदीप के माथे पर सटाकर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी ने खुद को भी मारी थी गोली

संदीप को मौत के घाट उतारने के तुरंत बाद प्रिंस राज सिंह ने उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली थी। उसे गंभीर हालत में अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन उपचार के दौरान गुरुवार सुबह प्रिंस की भी मौत हो गई।

गमगीन माहौल और जांच

पुलिस ने बुधवार को ही मृतका संदीप कौर का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया था। प्रारंभिक जांच में इस खूनी वारदात के पीछे एकतरफा प्यार का मामला सामने आया है। इस घटना ने न केवल कॉलेज परिसर बल्कि पूरे पंजाब में शोक की लहर और सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments