HomePunjabमूसेवाला हत्याकांड में बड़ी कामयाबी: 4 साल बाद रेकी करने वाला 'बॉबी...

मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी कामयाबी: 4 साल बाद रेकी करने वाला ‘बॉबी कबूतर’ गुरुग्राम से गिरफ्तार

Punjab Desk: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के करीब 4 साल बाद पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधी बॉबी उर्फ ‘कबूतर’ को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। बॉबी पर आरोप है कि उसने गायक की हत्या से पहले उनकी गतिविधियों की रेकी (निगरानी) की थी।

साजिश का नया खुलासा पुलिस जांच के अनुसार, बॉबी कबूतर उस शूटर शाहरुख के लगातार संपर्क में था, जिसे शुरुआत में सिद्धू मूसेवाला की हत्या का जिम्मा सौंपा गया था। हालांकि, वारदात के पहले प्रयास के दौरान जब शाहरुख ने मूसेवाला के साथ AK-47 से लैस सुरक्षाकर्मियों को देखा, तो वह डरकर पीछे हट गया। इसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क ने अपनी योजना बदली और नए शूटरों की टीम तैयार कर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया।

4 साल बाद गिरफ्तारी सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में की गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। लंबे समय से फरार चल रहे बॉबी की गिरफ्तारी इस मामले में एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। दिल्ली पुलिस अब आरोपी से यह उगलवाने की कोशिश कर रही है कि साजिश में और कौन से सफेदपोश या अपराधी शामिल थे।

अधिकारियों का मानना है कि बॉबी से पूछताछ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नेटवर्क और रेकी से जुड़े कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीमें इस मामले में पहले ही कई बड़े गैंगस्टरों और शूटरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments