सलमान खान का बड़ा धमाका: सुपरहीरो फिल्म में सामंथा के साथ आएंगे नजर

Entertainment

Entertainment Desk: सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारी के बीच भाईजान एक बड़े धमाके की प्लानिंग कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान पहली बार मशहूर डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके (Raj & DK) के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में सलमान एक अनोखे अवतार में नजर आएंगे।

राज और डीके के साथ सलमान का मेगा प्रोजेक्ट

लंबे समय से चर्चा थी कि सलमान खान किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए राज और डीके के साथ बातचीत कर रहे हैं। अब खबर पुख्ता होती दिख रही है कि सुपरस्टार एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म के लिए इस हिटमेकर जोड़ी के साथ शुरुआती चर्चा कर चुके हैं। पिछले तीन महीनों से इस प्रोजेक्ट की पटकथा और सलमान के रोल को लेकर गहन मंथन चल रहा है। अगर सब कुछ सही रहा, तो यह राज और डीके के साथ सलमान खान का पहला बड़ा कोलेबोरेशन होगा।

सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री से बढ़ा रोमांच

इस फिल्म को लेकर जो सबसे ताजा अपडेट आया है, वह इसकी लीडिंग लेडी को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स (मिड-डे) के मुताबिक, मेकर्स इस सुपरहीरो फिल्म में सलमान खान के अपोजिट साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु को कास्ट करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि सामंथा का नाम इस रोल के लिए सबसे आगे है और उनके साथ बातचीत शुरू हो चुकी है। राज और डीके के साथ सामंथा की बेहतरीन क्रिएटिव ट्यूनिंग को देखते हुए मेकर्स उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए परफेक्ट मान रहे हैं।

सलमान खान का सुपरहीरो अवतार

बॉलीवुड में ‘चुलबुल पांडे’ और ‘टाईगर’ जैसे दमदार किरदार निभाने के बाद अब सलमान खान पर्दे पर सुपरहीरो बनने की तैयारी में हैं। राज और डीके अपनी अनोखी कहानी और बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में सलमान का सुपरहीरो वाला अंदाज दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा। फिल्म का बजट काफी भारी-भरकम बताया जा रहा है, जिसमें हाई-लेवल के वीएफएक्स (VFX) और एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे।

‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज में देरी

सलमान खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिलहाल वह ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए वास्तविक संघर्ष पर आधारित है, जिसे अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ताजा अपडेट के अनुसार इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। अब यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *