खेल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार का दिन विश्व क्रिकेट के नए सनसनी बन चुके भारत के ‘छोटू उस्ताद’ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के नाम रहा। राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट में जिंदा रखने के लिए इस मुकाबले में जीत बेहद जरूरी थी और सबसे संकट के समय 15 साल के इस युवा शेर ने ऐसी दहाड़ मारी कि पूरा क्रिकेट जगत दंग रह गया।

मैच की शुरुआत में वैभव थोड़े सतर्क दिखे और उन्होंने शुरुआती 10 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदला और अगली महज 28 गेंदों पर 88 रनों की आतिशी पारी खेल डाली। उन्होंने कुल 93 रन बनाकर अकेले दम पर मैच का पासा राजस्थान के पाले में पलट दिया।

IPL के 19 साल के इतिहास में जो कोई न कर सका, वो वैभव ने कर दिखाया

इस मुकाबले में अपनी पारी के शुरुआती 8 रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इतिहास में एक ऐसा ‘सुपर से ऊपर’ रिकॉर्ड दर्ज कर दिया, जिसे अगले 50 सालों में भी किसी बल्लेबाज के लिए तोड़ पाना एक बड़ा चमत्कार होगा।

वैभव आईपीएल के 19 साल के इतिहास में एक सीजन (संस्करण) में 500 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक कारनामा महज 15 साल और 26 दिन की उम्र में कर दिखाया है।

पृथ्वी शॉ का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव से पहले आईपीएल के एक सीजन में सबसे कम उम्र में 500 रन बनाने का रिकॉर्ड सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के नाम था। पृथ्वी ने यह उपलब्धि 19 साल 164 दिन की उम्र में हासिल की थी। वैभव ने अब इस रिकॉर्ड को उम्र के फासले से बहुत पीछे छोड़ दिया है। अब इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी भी नए खिलाड़ी को 15 साल 25 दिन की उम्र में एक सीजन में 500 रन बनाने होंगे, जो कि लगभग नामुमकिन सा दिखता है।

IPL के एक सीजन में 500 रन बनाने वाले 5 सबसे युवा बल्लेबाज:

मैच का टर्निंग पॉइंट: वैभव सूर्यवंशी की इस पारी ने न सिर्फ राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की रेस में बरकरार रखा है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। विश्व क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज इस वक्त वैभव की टाइमिंग और निडर बल्लेबाजी के मुरीद हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *