HomeUncategorizedIPL की बादशाहत: विराट कोहली बने इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने...

IPL की बादशाहत: विराट कोहली बने इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी

खेल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अब सिर्फ चौके-छक्कों और मनोरंजन का खेल नहीं रह गया है, बल्कि यह दुनिया भर के एथलीटों के लिए पैसों की बारिश करने वाली एक महा-लीग बन चुका है। हाल ही में जारी ‘फनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन’ (Fanatic Sports & Hurun) की एक संयुक्त रिपोर्ट में आईपीएल और भारतीय खेल जगत की कमाई को लेकर कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL के ‘कमाई किंग’: टॉप-3 खिलाड़ी

मैदान पर रनों का अंबार लगाने वाले दिग्गज खिलाड़ियों ने कमाई के मामले में भी अपना दबदबा कायम रखा है:

  • 1. विराट कोहली (RCB): शुरुआत से ही बेंगलुरु फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे विराट कोहली करीब 230 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ इस लिस्ट में शीर्ष (नंबर-1) पर हैं।

  • 2. रोहित शर्मा (MI): मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल से अब तक 227.2 करोड़ रुपये कमाए हैं। विराट और रोहित के बीच अब सिर्फ 3 करोड़ रुपये का फासला रह गया है।

  • 3. एमएस धोनी (CSK): चेन्नई सुपर किंग्स के थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी 200 करोड़ रुपये की आईपीएल कमाई के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

KKR बनी सबसे महंगी फ्रेंचाइजी, 1.63 लाख करोड़ पहुंची लीग की वैल्यू

रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की सभी 10 टीमों की कुल ब्रांड वैल्यू (Value) अब 1.63 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। अगर टीमों की व्यक्तिगत कीमत की बात करें तो:

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली केकेआर 19,200 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे यानी नंबर-1 टीम बन गई है।

  • मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): अंबानी परिवार की मुंबई इंडियंस और सीएसके दोनों ही 18,400 करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

भविष्य का अनुमान: रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले समय में आईपीएल फ्रेंचाइजियों की कीमत में और विस्फोटक बढ़त देखने को मिलेगी। अनुमान है कि साल 2032 तक आईपीएल की सिर्फ एक टीम की औसत वैल्यू 15 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है।

क्रिकेट बनाम अन्य खेल: कमाई में जमीन-आसमान का अंतर

एक तरफ जहां पुरुष क्रिकेटर्स पर करोड़ों की बरसात हो रही है, वहीं महिला क्रिकेट और अन्य खेलों के शीर्ष खिलाड़ी कमाई के मामले में अभी भी काफी पीछे हैं:

  • महिला प्रीमियर लीग (WPL): महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी कुल आईपीएल कमाई सिर्फ 13.7 करोड़ रुपये है, जो पुरुष क्रिकेटर्स की तुलना में बेहद कम है।

  • हॉकी इंडिया लीग (HIL): भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह इस लीग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्हें 78 लाख रुपये मिलते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments