पानीपत। देश की राजनीति में एक बेहद अनोखे नाम के साथ नई राजनीतिक पार्टी की एंट्री होने जा रही है। पानीपत के एडवोकेट सुधीर जाखड़ ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आधिकारिक पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के सचिव को आवेदन पत्र भेजा है। यह आवेदन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29ए के तहत दाखिल किया गया है।
क्या है पार्टी का उद्देश्य और विचारधारा?
एडवोकेट सुधीर जाखड़ ने पार्टी के गठन को लेकर स्पष्ट किया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक जन-केंद्रित और पूरी तरह से लोकतांत्रिक पहल है। चुनाव आयोग को सौंपे गए आधिकारिक दस्तावेजों में पार्टी ने अपनी प्राथमिकताओं और सिद्धांतों को साफ किया है:
-
संवैधानिक दायरा: पार्टी पूरी तरह से भारतीय संविधान के दायरे में रहकर काम करेगी।
-
मूल सिद्धांत: यह संगठन समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और गणराज्य के सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।
-
अखंडता और एकता: भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना पार्टी का मुख्य संकल्प होगा।
-
समानता का अधिकार: बिना किसी धर्म, जाति, लिंग, भाषा, क्षेत्र या समुदाय के भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक सुधारों के लिए काम किया जाएगा।
अब देखना यह होगा कि इस अनोखे नाम वाली पार्टी को चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में कैसी प्रतिक्रिया देखने को मिलती है।